Breaking News
recent

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता


भारत ही नहीं पूरी दुनिया कर रही नमो:नमो का जाप

Rajdarpannews.com

16 नवम्बर 2017


नई दिल्ली :-  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊपर की तरफ ही बना हुआ है। इंटरनेश्नल रिसर्च एजेंसी के मुताबिक, 3 साल बाद भी PM MODI का जलवा बरकरार है। जनता ही नहीं दूसरे देश के नेता भी PM मोदी के कायल हैं।

दरअसल, नोटबंदी, GST जैसे बड़े फैसले लेकर PM मोदी लगातार आलोचना झेल रहे थे, ऐसे में आधी जनता उनके पक्ष में तो आधी जनता उनके विपक्ष में हो गई थी। लेकिन गुजरात विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पीएम मोदी के लिए अच्छी खबर आई है। जी हां-रिसर्च में बड़ा खुलासा हुआ है कि भारतीय राजनीति में मोदी का जादू अब भी बरकरार है।

अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, भारत के 88 फीसदी लोग नरेन्द्र मोदी के कामकाज से संतुष्ट हैं और उन्हें देश का बेहतरीन नेता मानते हैं। बता दें कि नरेन्द्र मोदी बतौर प्रधानमंत्री तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसे कड़े फैसले लेने के बाद भी पीएम मोदी की लोकप्रियता में कोई गिरावट नहीं आई है।

बता दें कि इस रिसर्च में करीब 2,464 लोगों को शामिल किया गया था। इस साल 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत लोगों ने मोदी को सबसे लोकप्रिय हस्ती माना। इस सूची में हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी 58 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर काबिज होने में सफल रहे।

प्यू रिसर्च के इस सर्वे में अर्थव्यवस्था को बहुत अच्छा (30 प्रतिशत) बताने वाले वयस्कों के आंकड़े में पिछले तीन साल में तीन गुना वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है, "कुल मिलाकर हर 10 में से 7 भारतीय देश में चल रही चीजों को लेकर संतुष्ट हैं। भारत की दशा को लेकर सकारात्मक आंकलन में 2014 से करीब दोगुनी वृद्धि हुई है।

सबसे दिलचस्प आंकड़ा तो ये है कि उत्तर भारत में पीएम की तारीफ 84 फीसदी लोगों ने की तो पूर्वी भारत में 85 फीसदी, पश्चिमी भारत में 92 फीसदी लोगों ने की। पीएम का डंका दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा बज रहा है जहां 95 फीसदी लोग उनके कामकाज से खुश हैं। सर्वेक्षण के अनुसार, अमेरिका को लेकर सकारात्मक रुख रखने वाले भारतीयों की संख्या में कमी आई है। 2015 में चीन के प्रति सकारात्मक राय रखने वाले भारतीयों का आंकड़ा 41 प्रतिशत था, जो 2017 में घटकर 26 प्रतिशत रह गया है। गौरतलब है कि सर्वेक्षण डोकलाम में हुए टकराव से पहले किया गया था।

इस रिसर्च से साफ दिख रहा है कि पीएम मोदी अपने राजनीतिक विरोधियों से भी कहीं आगे दिख रहे हैं। रिसर्च के मुताबिक पीएम मोदी की रेटिंग 88 फीसदी है जबकि राहुल गांधी की 58 फीसदी है। तीसरा नंबर सोनिया गांधी का है उनकी रेटिंग 57 फीसदी है और चौथे नंबर पर अरविंद केजरीवाल हैं जिनकी रेटिगं 39 है। पीएम मोदी के चाहने वाले केवल भाजपा या एनडीए में ही नहीं हैं बल्कि विरोधी दलों में भी हैं।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.