Breaking News
recent

गाजीपुर के डीएम का दिल आया फरियादी लड़की पर ओर बन गए हमसफर


गाजीपुर के डीएम का दिल आया फरियादी लड़की  पर ओर बन गए हमसफर

28 नवम्बर 2017 

रायबरेली - उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के डीएम संजय खत्री फरियादी महिला से शादी कर सुर्खियों में आ गए हैं। आईएएस संजय खत्री से यह महिला फरियाद को लेकर मिलने आई थी, जिसके बाद दोनों की मुलाकातें होती रहीं।  मुलाकातों में दोनों में  दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इन्ही मुलाकातों  ने इन दोनों को हमसफर बना दिया। दरअसल, रायबरेली के डीएम संजय कुमार खत्री कुछ दिनों पहले तक गाजीपुर के जिलाधिकारी थे। उसी तैनाती के दौरान गाजीपुर की ही रहने वाली युवती विजय लक्ष्मी कोई फरियाद लेकर उनसे मिलने पहुंची।
उल्लेखनीय है कि संजय खत्री साल 2010 के बैच के आईएएस अधिकारी हैं और  जयपुर के रहने वाले हैं। आईएएस में सेलेक्शन से पहले संजय नई दिल्ली में रहकर परीक्षा की तैयारी करते थे और कोचिंग क्लास करते थे। इसी दौरान विजय लक्ष्मी भी वहीं आईएएस की तैयारी करती थीं। अक्सर इन दोनों की मुलाकात वहां हो जाया करती थी, पर जान-पहचान तक ही यह रिश्ता सीमित था। इस बीच, संजय खत्री का आईएएस में सेलेक्शन हो गया। वो ट्रेनिंग पर चले गए। विजय लक्ष्मी का सेलेक्शन नहीं हुआ तो वो अपने पैतृक शहर गाजीपुर वापस लौट आईं। मगर, नियति को इन दोनों को मिलाना था। लिहाजा, किसी शिकायत को लेकर जब विजय लक्ष्मी गाजीपुर के डीएम संजय कुमार खत्री से मिलने पहुंचीं तो दोनों की यादें ताजा हो गईं और दोनों ने एक दूसरे को जीवन साथी चुनने का फैसला कर लिया।

19 नवंबर को ही कर ली शादी

बताते हैं कि डीएम ऑफिस आते-जाते युवती का डीएम से मुलाकात का यह सिलसिला शुरू होने के साथ ही काफी बढ़ता चला गया। बात बढ़ी तो दोनों के बीच प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन भर रहने का वादा किया और पिछले 19 नवंबर को हमेशा के लिए एक दूसरे के साथ सात फेरों में बंध गए। संजय खत्री गाजीपुर में तैनाती के दौरान जिस युवती से मिले थे अब वह उनकी पत्नी हैं। गाजीपुर से तबादले के बाद डीएम ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी सामान्य परिवार से हैं। संजय खत्री वर्तमान समय में रायबरेली डीएम हैं। अब तो फिलहाल दोनों का विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।
rajdarpan11@gmail.com

rajdarpan11@gmail.com

Powered by Blogger.