सात सूत्रीय मांगपत्र के निराकार के लिए उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन
21 नवम्बर 2017
बिदासर - अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त संघर्ष समिति ने
सोमवार को उपखंड कार्यलय मे मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापना उपखण्ड अधिकारी डॉ
अभिलाषा चोधरी को सोप कर समिति के सात सूत्रिय मांग का निराकार करने की मांग की हे, समिति द्वारा दी गए ज्ञापन मे लिखा
हे की राज्य कर्मचारी, बोर्ड निगम, स्वायतशासी
, पंचायतिराज एवं सहकारी
संस्थाओ मे कार्यरत कर्मचारी 7 सूत्रिय मांग पत्र के निराकार के लिए आंदोलनरत हे, मुख्यमंत्री महोदया राजस्थान सरकार ने चुनाव पूर्व सुराज संकल्प यात्रा के
दोरान कर्मचारी कल्याण हेतु की गई घोषणाए ,8 मार्च 2016 एवम 8 मार्च 2017 को राजस्थान विधानसभा में रखी गई घोषणाओ से सरकार विमुख हो गई है । जिससे प्रतीत होता है कि वर्तमान सरकार कर्मचारी विरोधी है समिति ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारीसंयुक्त संघर्ष से द्विपक्षीय वार्ता आयोजित कर 7 सूत्रीय मांगपत्र का शीर्घ निराकार किया जाये अन्यथा संघर्ष समिति आगामी दिवसों में आंदोलन को उग्र करने एवम हड़ताल करने का निर्यण लेने को मजबूर होगी। ज्ञापन देने वालो में समिति के संयोजक कमलराम मीणा, धर्मचंद,रामनारायण पुनिया, सुरेश जानू सहित समिति के अनेक सदस्य मौजूद थे।
![]() |
| बिदासर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देते कर्मचारी |





