Breaking News
recent

मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए दिया ज्ञापन

मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण से आमजन व वाहन चालक परेशान

22 नवम्बर 2017

बीदासर- कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर वर्तमान में बनी वाल टू वाल सीसी सड़क पर 10फुट से ज्यादा एक मिठाई के  दुकानदार द्वारा अतिक्रमण करने से सड़क मार्ग संकरा हो जाने की वजह से आमजन को भारी परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड पर सीसी सड़क बनने से पहले पालिका द्वारा सभी अतिक्रमण हटाया दिए गए  थे,लेकिन सीसी सड़क बनने के बाद एक मिठाई के दुकानदार द्वारा मुख्य सड़क मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को अन्य बस स्टैंड के दुकानदारों व नागरिकों ने मिलकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर मुख्य मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की ।ज्ञापन में लिखा है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी ने अपनी सह देकर उक्त दुकान में आगे आम सड़क पर अतिक्रमण करवा रखा है,इस अतिक्रमण के कारण आमजन व सड़क पर चलने वाले वाहनो को  भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमण के संदर्भ में नगरपालिका में लिखित शिकायत करने के बावजूद भी कोई प्रकार की कार्यवाही नही हुई । ज्ञापन देने वालो में मनोज कुमार शर्मा,राजकुमार सीता राम नाई व अन्य दुकानदार मोजूद थे।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.