हार्दिक पटेल की बढ़ी मुश्किले,रद्द कर दी प्रेस कॉन् फ्रेंस
21 नवंबर 2017
अहमदाबाद- गुजरात में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे राजनीतिक हलचल बढञती जा रही है। जहां एक तरफ बीजेपी अपने उम्मीदवारों की सूची पर सूची जारी कर रही है, वहीं कांग्रेस ने सिर्फ एक सूची जारी की और बवाल मच गया। वहीं कांग्रेस और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के बीच पंसा हुआ पेंच भी सुलझने का नाम नहीं ले रहा। दिन ब दिन इन दोनों के बीच की खाई गहराती जा रही है और चुनाव सिर पर हैं, एेसे में हार्दिक पटेल के लिए मुश्किलें और ज्यादा खड़ी होती जा रही है। आज हार्दिक पटेल कांग्रेस को समर्थन देने का एेलान करने वाले थे। इसके लिए हार्दिक आज एक प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन हार्दिक ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। इस कॉन्फ्रेंस को रद्द करने के पीछे क्या कारण था, इसके बारे में बताना मुश्किल है, लेकिन इस बात से एक बात तो साफ़ हो जाती है कि हार्दिक और कांग्रेस के बीच के मतभेद सुलझने का नाम नहीं ले रहे हैं।
आपको बता दें कि रविवार को कांग्रेस ने अपनी पहली सूचि जारी की थी,जिसके बाद पाटीदार नेता और कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथोपाई पर उतर आए थे। जिसके बाद यह विवाद और ज्यादा बढ़ता गया। दरअसल, कांग्रेस ने पाटीदार समाज के दो नेताओं को टिकट दे दी थी, जिसको लेकर पाटीदार समाज ने विरोध किया,लेकिन यह विरोध आक्रामक हो गया और देर रात सूरत में कांग्रेस के दप्तर के बाहर हाथापाई और तोड़फोड़ हुई।
आपको बता दें कि कांग्रेस और पाटीदार नेताओं के बीच हुए मतभेद से पहेल हार्दिक ने कहा था कि 18 नवंबर को गांधीनगर में रैली करूंगा क्योंकि कांग्रेस के साथ समझौता हो गया है लेकिन बाद में रैली को रद्द कर दिया। 20 नवंबर को हार्दिक की राजकोट में रैली थी लेकिन उसे भी रद्द कर दिया। वहीं 21 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके हार्दिक ने कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही थी लेकिन ये प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी।
क्यों हुआ था कांग्रेस के साथ विवाद
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पास के दो सदस्यों-ललित वसोया और अमित ठुम्मर को रविवार को जारी सूची में जगह दी गई थी। हालांकि, हार्दिक पटेल नीत संगठन ने 20 सीटों की मांग की थी। इस घटनाक्रम से नाराज पास नेतृत्व ने अपने दो सदस्यों (जिन्हें टिकट दिया गया था) को निर्देश दिया था कि वे विरोध स्वरूप अपना नामांकन पत्र दायर नहीं करें। हालांकि, उनमें से एक वसोया ने आज कांग्रेस के टिकट पर धारोजी सीट से अपना नामांकन पत्र दायर किया।





No comments:
Post a Comment