डूंगरपुर के महारावल स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 छात्र घायल
15 नवम्बर
डूंगरपुर- राजस्थान के डूंगरपुर में राजकीय महारावल उच्च माध्यमिक स्कूल में बुधवार सुबह एक युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर स्कूल में अफरा-तफरी मचा दी। फायरिंग के दौरान तीन छात्रों को मामूली चोटें आई हैं। घटना सुबह लगभग : 10 बजे की है और स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना 2 बजे दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस ने स्कूल को घेर लिया है व आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
![]() |
| महारावल स्कूल |
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी जुम्मा खां से स्कूल प्रबंधन से काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते पहले भी कई बार विवाद हुआ था। बुधवार को भी जुम्मा खान के बेटे अजमद खान ने टोपीदार बंदूक से फायर किया जो स्कूल के कक्षा कक्ष में एक किवाड़ पर जाकर लगा। पुलिस ने जुम्मा खां और उसके पुत्र अजमद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से टोपीदार बंदूक भी बरामद कर ली है।





