दिल्ली-गाजियाबाद यात्री रेलगाड़ी का एक डिब्बा हुवा बेपहिया, दिये जांच के आदेश
28 नवम्बर 2017
नई दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक और रेल हादसा हुआ। दिल्ली-गाजियाबाद यात्री रेलगाड़ी का एक डिब्बा ओखला रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गया, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता नितिन चौधरी के मुताबिक, ओखला स्टेशन पर सुबह 9.45 बजे मेमू कोच से अगले डिब्बे का पहिया बेपटरी हो गया।
रेल में सवार यात्रियों को ओखला स्टेशन पर उतार लिया गया और उन्हें दूसरी मेमू 24901 से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन में रोजाना दिल्ली से गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्री सफर करते हैं। लुकास जैक के सहारे गाड़ी के उक्त पहिए को वापस पटरी पर चढ़ाया गया और मेमू के इस रैक को जांच के लिए यार्ड भेजा गया है।





