Breaking News
recent

हार्ट अटैक से पुलिस उपाधिक्षक अहमद शरीफ का निधन


25 नवम्बर 2017

 चूरू -  राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी अहदम शरीफ का बीती रात यहां पीबीएम होस्पीटल में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। फिलहाल नागौर जिला पुलिस के एससी/एसटी सैल में उपाधिक्षक पर तैनात अहमद शरीफ के सीने में तेज दर्ज की शिकायत पर शुक्रवार की रात  पीबीएम के हार्ट होस्पीटल में भर्ती कराया गया जहां देर रात ईलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मूलरूप से चुरू जिले के रहने वाले अहमद शरीफ के निधन की सूचना मिलने के बाद जिला पुलिस के कई अधिकारी रात को पीबीएम होस्पीटल पहुंचे। सुबह उनके परिजन शव का बगैर पोस्टमार्टम कराये ही चुरू के लिये रवाना हो गये। जानकारी के अनुसार उनके शव का पोस्टमार्टम चुरू के राजकीय अस्पताल में कराया जायेगा। लोजपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद रमजान मुगल ने पुलिस उपाधीक्षक अहमद शरीफ के असामयिक निधन पर गहरी संवेदनाएं जताई है।

उपाधीक्षक अहमद शरीफ 
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.