Breaking News
recent

फारूक अब्दुल्ला ने फिर पीओके को बताया पाकिस्तान का हिस्सा


फारूक अब्दुल्ला के  फिर बिगड़े बोल , पीओके को बताया  पाकिस्तान का हिस्सा

21 नवम्बर 2017

जम्मू-कश्मीर - नैशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला की जीभ है की चुप होने का नाम ही नहीं ले रही. अपने विवादिन बयानों को लेकर कई बार आलोचना के शिकार हो चुके फारुक अब्दुल्ला फिर राष्ट्र विरोधी बयान बाज़ी करने से नहीं चुके. उन्होंने अपने पूर्व में दिए POK वाले बयान की स्वीकारोक्ति भी की.

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बार फिर पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) को पाकिस्तान का हिस्सा बताया है. फारुक अब्दुल्ला ने केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीरके पीओके वापस लेने वाले बयान पर अहीर का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा की पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, उसने कोई चुडियाँ नहीं पहन रखी है.

फारूक अब्दुल्ला ने अपने पहले के बयानों की स्वीकारोक्ति करते हुए कहा की, “हां, मैंने यह कहा था कि POK उनका (पाकिस्तान) है. क्या उन्होंने (पाकिस्तान) चूड़ियां पहन रखी हैं?” मैंने कहा था की पाकिस्तान परमाणु शक्ति सम्पन्न देश है, उसके पास भी परमाणु बम है. आप तो महलों में बैठे हो परन्तु क्या आप चाहते हो की हम मारे जाएँ?

आपको बता दें की पिछले कुछ दिनों में ये तीसरी बार है जब फारुक अब्दुल्ला ने POK को पाकिस्तान का हिस्सा बताया है. अभी कुछ दिन पहले ही फारूक अब्दुल्ला ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पास उड़ी सेक्टर में कहा था, “आखिर कब तक ऐसे ही बेगुनाह लोगों का खून बहता रहेगा और हम यह कहते रहेंगे कि POK हमारा हिस्सा है.” “POK भारत के बाप का नहीं है, 70 साल बीत चुके है और अब तक हासिल नहीं कर पाए. आज कहते हो की POK हमारा है.।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.