Breaking News
recent

कोड़ासर सरपंच के खिलाफ छेड़छाड़,मारपीट व लूट का मामला दर्ज

सरपंच के खिलाफ छेड़छाड़,मारपीट व लूट का मामला दर्ज।

25 नवम्बर 2017

बीदासर - सुजानगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत चरला के सरपंच शेराराम मेघवाल व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शुक्रवार को मारपीट कर छेड़छाड़ करने व दस हजार रुपये नगद व सोने का मंगलसुत्र छीन कर ले जाने का मामला पीडित के पति ने बीदासर पुलिस थाने में दर्ज करवाया है । पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में गांव बालेरा हाल आबाद रोही कोड़ासर बिदावतांन पीड़ित महिला के पति ने मामला दर्ज करवाया है कि गांव कोड़ासर में मेरी खातेदारी का खेत है मेरी भांजी की 29 नवम्बर को शादी है तो में 23 नवम्बर की शाम 5.30 बजे मै और मेरी धर्मपत्नि गांव के भीवसिह राजपूत की ढाणी से दस हजार रुपये उधार लेकर मोटरसाइकिल  से कपड़ा खरीदने के लिए बीदासर जा रहे थे कि रास्ते मे गांव के ही मदन लाल व दो अन्य लडको ने मेरा रास्ता रोकरकर मुझे पकड़ लिया ओर मुझे गालिया निकालने लगे व मेरे साथ मारपीट करने लगें। उसके बाद बोलेरो गाड़ी में सवार होकर सरपंच शेराराम व लिछू राम जाट आये और मारपीट करने लगे । सरपंच शेराराम व लीछुराम जाट ने मेरी धर्मपत्नी को जबरदस्त उठा कर गाड़ी में पटक लिया और अश्लील हरकतें करने लगे ओर कपड़े फाड़ दिये । मैने शोर मचाया तो आस पास की ढाणियों के लोग आने पर सरपंच ओर उसके सभी साथी भाग छुटे।पुलिस ने पीड़िता के पति की रिपोर्ट पर सरपंच सहित तीन  जनो में खिलाफ  छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है ।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.