पद्मावती' की रिलीज टली, नई तारीख की घोषणा जल्द
19 नवम्बर 2017
नई दिल्ली- संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती पर जारी विवाद के बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। फिल्म के मेकर्स Viacom 18 मोशन पिक्चर्स ने खुद ही इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। पहले इसे 1 दिसंबर को रिलीज किया जाना था। मेकर्स ने कहा कि समय पर अगली रिलीज डेट के बारे में बताया जाएगा। इससे पहले राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने स्मृति ईरानी को खत लिखकर अपील की थी कि जरूरी बदलावों के बिना फिल्म को रिलीज ना किया जाए। बता दें कि राजपूत संगठन फिल्म का राजस्थान समेत देशभर में प्रोटेस्ट कर रहे हैं।
पद्मावती के मेकर्स ने क्या कहा?
Viacom18 मोशन पिक्चर्स के स्पोक्सपर्सन ने कहा, हमें लॉ एंड ऑर्डर और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) जैसी संस्थाओं का ख्याल है। कानून का पालन करने वाले कॉरपोरेट सिटिजन के तौर पर हम प्रक्रियाओं और करारों का पालन करने के लिए समर्पित हैं। हमें विश्वास है कि हम जल्द ही फिल्म की रिलीज के लिए जरूरी मंजूरी ले लेंगे।”
मास्टरपीस है पद्मावती
“पद्मावती सिनेमैटिक मास्टरपीस है। इसमें राजपूताना शौर्य, सम्मान और परंपरा को गौरवपूर्ण तरीके से दिखाया गया है। ये फिल्म एक ऐसी कहानी की तरह है, जिसे सुनकर हर भारतीय गर्व से भर जाएगा। और, ये पूरी दुनिया में हमारी कहानी कहने की ताकत को दिखाती है।”
सेंसर बोर्ड ने प्राइवेट स्क्रीनिंग पर जताई थी नाराजगी
सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने न्यूज एजेंसी से कहा, “सेंसर बोर्ड ने अभी तक न तो फिल्म देखी और न ही इसे सर्टिफिकेट दिया। लेकिन इसके मेकर्स की ओर से प्राइवेट स्क्रीनिंग करना और नेशनल चैनल्स पर फिल्म का रिव्यू करना बेहद अफसोसजनक है।”
उन्होंने कहा, “एक तरफ फिल्म रिलीज की प्रॉसेस में तेजी लाने के लिए सेंसर बोर्ड पर दबाव डाला जा रहा है, दूसरी तरफ बोर्ड की प्रॉसेस को ही खत्म करने की कोशिश की जा रही





No comments:
Post a Comment