क्रय विक्रय सहकारी समिति की व्यवस्थापीका को सौपा दिया ज्ञापन
25 नवम्बर 2017
सुजानगढ - स्थानीय क्रय विक्रय सहकारी समिति के द्वारा मूंगफली एवं मूंग की समर्थन में की जा रही खरीद में ऑनलाइन पंजीयन व्यवस्था होने के बावजूद मूंगफली एवं मूंग की तुलाई में अनिमितता बरतने का आरोप किसानों ने लगाया।
बीदासर के किसान विनोद पंसारी ने क्रय विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापिका मंजू गोदारा को ज्ञापन देकर बताया कि सुजानगढ के कृषि उपज मंडी परिसर में क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा राज्य सरकार ने मूंग व मूंगफली की निर्धारित मूल्य पर खरीद की ऑनलाइन व्यवस्था कर रखी है । लेकिन अक्टूबर माह में ऑनलाइन किये गए पंजियांकर्ता कक मूंगफली व मूंग तुलाई नही हो रही है।
पंसारी ने ज्ञापन में लिख है कि राजस्थान सरकार की कृषि बेवसाइट में 13 अक्टूबर को आवेदन किया था लेकिन उक्त निर्धारित तिथि में मूंगफली की तुलाई नही हुई है। जबकि उसके बाद के टोकनों की मूंगफली की तुलाई हो चुकी है । इस अव्यवस्था के कारण किसान परेशान है किसान एक सप्ताह से सहकार समिति के चक्कर लगा रहे है लेकिन उनको खाली हाथ ही लौटना पड़ता है किसानों ने क्रय विक्रय सहकारी समिति की व्यवस्थापीका को ज्ञापन अव्यवस्था की जाँच करवाने की मांग की। किसानों ने बताया कि किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए जारी किए टोल फ्री नम्बर भी बंद है।
इनका कहना है -
मूंगफली एवं मूंग की खरीद ऑनलाइन पंजियन प्रकिर्या के अनुसार की जा रही है जैसे जैसे मैसेज मिल रहा है वैसे ही मूंगफली व मूंग की खरीद की जा रही है मूंगफली व मूंग की गुणवत्ता को उसके लिये राज्य सरकार व राजफेड को तीन पत्र देकर किसानो की समस्या से अवगत कर दिया गया है राजफेड से कोई दिशा निर्देश हज आने के कारण निर्धारित मापदंड के अनुरूप ही मूंगफली और मूंग की खरीद की जा रही है।
मंजू गोदारा,व्यवस्थापिक क्रय विक्रय सहकारी समिति ली.सुजानगढ




