Breaking News
recent

राजस्थानी शॉर्ट फिल्म इनोसेंट पेन बहुत जल्द आपके बीच आने वाली है

चूरू -  जीएसएम एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी राजस्थानी शॉर्ट फिल्म "इनोसेंट पेन" के  पोस्टर रिलीज हो चुके है और बहुत जल्द आपके बीच आने वाली है।
पोस्टर- इनोसेंट पेन

ईस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता आर्यन माहेश्वरी नें आर के प्रजापति को बताया कि यह शॉर्ट फिल्म, फिल्म मेकर गोविंद लुगरिया की सोशल कॉज पर आधारित है। पहले पोस्टर का विमोचन द्वारिका गुजरात में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी के द्वारा किया गया था।
पोस्टर- इनोसेंट पेन

इस फिल्म का निर्देशन ब्रजेश लड़वाल ने किया है। फिल्म में समाज के बहुत से मुद्दों व मासूम नन्हे-मुन्ने बच्चों पर होने वाले जुल्मों व बाल शोषण के मुद्दों को दर्शाते हुए बचाव के विकल्पों को दिखाया गया है।
फिल्म में आर्यन माहेश्वरी व बाल कलाकार सृजना पारीक ने मुख्य भूमिका निभाई है तथा महिया दाधीच, असलम खान, रफीक राजस्थानी, उषा शर्मा आदि ने अपना मुख्य किरदार निभाया है। कहानी और स्क्रीनप्ले शिवनंदन ने लिखा है वहीं डायलॉक उमेश शर्मा ने लिखे है। संगीत गुणवत्त सेन और शंकर कर्वा का है। इस फिल्म में रफीक राजस्थानी ने अपना किरदार निभाने के साथ-साथ लिरिक्स भी दिया है। 
पोस्टर- इनोसेंट पेन

फिल्मकार गोविंद लुगरिया ने बताया कि फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है जिसको इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में भी शामिल किया गया। यह फिल्म दिसम्बर के अन्तिम सप्ताह तक आप सबके बीच आ सकती है।
WoB Groups

WoB Groups

Powered by Blogger.