एसयूवी स्कॉर्पियो का एक नया अवतार लाँच
17 नवम्बर 2017
जयपुर - महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमिटेड ने अपने प्रतिष्ठित एसयूवी स्कॉर्पियो का एक नया अवतार लाँच किया। नए आॅल पॉवरफुल स्कॉर्पियो में अधिक शक्ति और टॉर्क, नया 6-स्पीड ट्रांसमिशन, अधिक क्षमता, प्रभावशाली स्टाइल और आरामदेयता की पेशकश की गई है। इसका मूल्य 9.96 लाख रुपए (एक्स-शोरूम जयपुर, एस3 वैरिएंट के लिये) है और यह तुरंत भारत में महिन्द्रा डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। नई आॅल पॉवरफुल स्कॉर्पियो 6 वैरिएंट्स- एस3, एस5, एस7 (120 बीएचपी), एस7 (140 बीएचपी), एस11 (140 बीएचपी) और एस11 (4 डब्ल्यूडी के साथ 140 बीएचपी) में उपलब्ध होगी।
कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर दीपेन्द्र शर्मा ने बताया कि वर्ष 2002 में अपने लाँच से ही स्कॉर्पियो ने महिन्द्रा के लिये सीमाओं को विस्तार दिया है और अन्य के लिये नये मापदण्ड निर्मित किये हैं। स्कॉर्पियो का 6 लाख ग्राहकों को गर्वान्वित करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
नए स्कॉर्पियो में ढक्कन के नीचे शक्तिशाली एमहॉक इंजन लगा है, जिसे 140 बीएचपी की अधिक शक्ति और 320 एनएम के अधिक टॉर्क की आपूर्ति के लिये विस्तारित किया गया है। इसका लो-एंड टॉर्क शहर में सुखद यात्रा सुनिश्चित करता है और प्रचुर मात्रा में मिड-रेंज टॉर्क हाइवे पर सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त करने में मदद करता है।
इसका नया 6 जनरेशन बोर्ग वार्नर टर्बो चार्जर ड्राइविंग में जोश भरता है और उसे सक्रिय करता है। सरलता से बदलने वाला नया 6-स्पीड ट्रांसमिशन इसके प्रदर्शन को उन्नत करता है, हाइवे पर सामान्य रहता है और ईंधन बचाता है।





