Breaking News
recent

राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर जाने पर विवाद

राहुल के सोमनाथ मंदिर जाने पर विवाद, गैर हिन्दू के तौर पर कराई एंट्री

29 नवम्बर 2017


गुजरात के सोमनाथ मंदिर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जाने से विवाद खड़ा हो गया है। सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर में उन्हें गैर हिन्दू के तौर पर एंट्री कराई गई है। राहुल के साथ-साथ अहमद पटेल की भी एंट्री गैर हिन्दू के तौर पर कराई गई है।
इस रजिस्टर में राहुल के नाम की एंट्री की गई है और ये एंट्री मीडिया कोऑर्डिनेटर मनोज त्यागी ने की है। प्रथा के मुताबिक अगर कोई गैर-हिंदू मंदिर के अंदर जाता है तो उसे रजिस्टर में एंट्री करानी होती है।
विरोधियों ने कहना शुरू कर दिया है कि गैर हिन्दू के तौर पर एंट्री करके सबूत सामने आ गया है जो राहुल के ग़ैर-हिंदू होने का प्रमाण देता है। बुधवर को राहुल गांधी ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में माथा टेककर जलाभिषेक किया।
राहुल गांधी ने सोमनाथ मंदिर में पिछले तीन महीने से 19वीं बार पूजा-अर्चना की है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल पर सियासी हमला बोला। उन्होंने देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू का नाम लिए बिना उनपर हमला किया कि गुजरात का सोमनाथ मंदिर परनाना नहीं बनाया है।
एंट्री रजिस्टर जिसमे राहुल गांधी ने साइन किया 
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.