Breaking News
recent

टिकिट बंटवारे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा

भाजपा के टिकिट बंटवारे को लेकर  समर्थकों ने बीजेपी दफ्तर में जमकर किया  हंगामा और की तोड़ फोड़। 

19 नवम्बर 2017 

अहमदबाद  : गुजरात चुनाव के लिए भाजपा के टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता खासा नाराज हैं। शनिवार को नाराज कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर पर जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी की। सता से बेदखल कांग्रेसी जिस प्रकार सत्ता में आने की लोलुपता में है ठीक उसी तरह भाजपा का कोई भी नेता सत्ता से दूर नही होना चाहता है।

भाजपा दफ्तर पर तोड़फोड़ और हंगामा करने वाले कार्यकर्ता पार्टी प्रवक्ता आई के जाडेजा के समर्थक बताए जा रहे हैं। भाजपा की तरफ से जारी उम्मीदवारों की सूची में जाडेजा का नाम न होने से उनके समथर्क खासा नराज हैं। यही कारण है कि उन्होंने पार्टी दफ्तर पर जमकर तोड़फोड़ की और अपनी नाराजगी दर्ज की।

भाजपा में टिकट को लेकर ये हंगामा नया नहीं है। कुछ दिन पहले भी टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा मचा था।असंतुष्ट पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर में तोड़-फोड़ की थी । गुजरात विधान सभा चुनावों में पार्टी प्रवक्ता को टिकट न मिल पाने की वजह से पार्टी नेताओं का आपस में भिड़ने की घटनाएं आए दिन सुर्खियों में आ रही हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव में लड़ाई सीधे सीधे बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। चुनाव प्रचार चरम पर है। बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओ ने चुनाव प्रचार में सब कुछ झोंक दिया है, लेकिन इन सब के बीच बीजेपी के मौजूदा विधायकों में एक खामोशी है, एक डर है, एक संशय है। ये डर, खुद के टिकट के कट जाने का है। मौजूद विधायकों में कइयों को ये डर सता रहा है कि कहीं उनका टिकट ही ना कट जाए। बीजेपी ने सीट की जो दूसरी सूची जारी की है उसमें मौजूदा एक मंत्री और दो विधायको के नाम नही है।

पार्टी के कई मौजूदा विधायकों को डर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सरकार विरोधी लहर से निपटने के लिए टिकटों के बंटवारे में अपना जांचा-परखा फॉर्मूला आजमा सकते हैं। अगर मोदी अमित शाह अपने फॉर्मूले पर कायम रहे तो कई विधायको की टिकट कट जाएगी। टिकट न मिल पाने की वजह से हिंसक झड़पें थमी नहीं तो शायद आने वाले दिनों में भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.