Breaking News
recent

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को पीएमएल-एन प्रमुख पद से हटाने वाला विधेयक हुआ नामंजूर

पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को पीएमएल-एन प्रमुख पद से हटाने वाला विधेयक हुआ नामंजूर

23 नवम्बर 2017

इस्लामाबाद-  बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ससंद ने हाल ही में विपक्षी पार्टी के उस विधेयक को नामंजूर कर​ दिया गया है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सतारूढ पीएमएल—एन—प्रमुख के पद से हटाने के लिए कहा गया था। आपको बता दें कि नवाज शरीफ को पिछले महीने में ही एक बार फिर से पीएमएलएन का प्रमुख दौबारा से नियुक्त किया गया था। आपको बता दें कि इसी साल 28 जुलाई 2017 को पाकिस्तान के उच्च न्यायालय ने पनामा पेपर्स के मामले में पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित कर दिया था।
बताया गया है कि पीपीपी के सांसद सैयद नवीद कमर ने हाल ही में पारित निर्वाचन अधिनियम-2017 से धारा 203 हटाने की मांग करते हुए विधेयक पेश किया था। बता दें कि इस अधिनियम को पाकिस्तान में सितंबर 2017 में ही पारित किया गया था। जिसका लाभ सीधे नवाज शरीफ को मिला। पनामा पेपर्स मामले में कोर्ट ने नवाज शरीफ को अयोग्य घोषित किया था जिसके बाद उनको पद से इस्तीफा भी देना पडा था।
आपको बता दें कि पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी ने मांग थी कि पुराने कानून को बहाल करने के लिए कोई नया संशोधन लाया जाए, जिसमें नेशनल असेंबली ने विपक्ष के विधेयक को 98 के मुकाबले 163 मतों से नामंजूर कर दिया।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.