Breaking News
recent

मोदी सरकार देगी तोहफा केंद्रीय कर्मचारियों को

48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को दिसंबर में तोहफा देगी मोदी सरकार
20 नवम्बर 2017
नई दिल्‍ली: मोदी सरकार एक बार फिर 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा देने के मूड में है। इस बार खबर आ रही है कि सरकार न्‍यूनतम सैलरी में बढ़ोतरी और फि‍टमेंट फैक्‍टर की घोषणा दिसंबर में कर सकती है।
राष्‍ट्रीय विसंगति कमेटी (एनएसी) इस मुद्दे पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुकी है और जल्‍द ही इसे सरकार के समक्ष पेश करने की योजना है।कुल 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी पिछले पांच महीनों से 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक न्‍यूनतम सैलरी और फि‍टमेंट फैक्‍टर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22 सदस्‍यीय एनएसी कमेटी वेतन वृद्धि पर अपनी रिपोर्ट 15 दिसंबर 2017 को पेश करेगी, जिसे बाद में केंद्रीय मंत्रिमंडल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकारी कर्मचारी इस बात की उम्‍मीद कर रहे हैं कि उनकी न्‍यूनतम सैलरी मौजूदा 18,000 रुपए से बढ़कर 21,000 रुपए हो जाएगी और फि‍टमेंट फैक्‍टर मौजूदा 2.57 गुना से बढ़कर 3.00 गुना हो जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा एनएसी की न्‍यूनतम वेतन पर सिफारिशों को मंजूरी मिलने के बाद इसके अगले साल एक अप्रैल से लागू होने की उम्‍मीद है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 जून को 7सीपीसी के तहत अन्‍य सिफारिशों के साथ ही न्‍यूनतम वेतन को 7,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपए प्रति माह करने और फि‍टमेंट फैक्‍टर को 2.57 गुना करने को अपनी मंजूरी दी थी। हालांकि, कर्मचारियों ने जून में मंजूर हुई सिफारिशों के प्रति अपनी असंतुष्टि जताते हुए सरकार से मांग की थी कि 7सीपीसी के तहत न्‍यूनतम वेतन को 18,000 से बढ़ाकर 26,000 रुपए प्रति माह और फि‍टमेंट फैक्‍टर को बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाए।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.