Breaking News
recent

भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सैनी का मनाया जन्मदिवस

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी के जन्मदिवस पर फल बांटकर व पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन....
नोहर- 18 नवंबर
नोहर- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पूनिया व  कार्यकर्ताओं की ओर से स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए व इसी क्रम में नोहर के अम्बेडकर बिहार में पौधारोपण भी किया गया ।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुशील जोशी व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नंदलाल वर्मा एंव समस्त कार्यकर्ताओ ने इस अवसर पे उनको बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की एंव राजनीति में बड़े से बड़े पद पर  आसीन हो इसके लिए शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर डॉ. जय प्रकाश सूथोड़ युवा मोर्चा के जिला कार्यकारणी सदस्य जसवंत गोदारा,प्रेम सुथार, भादर राम भींचर, भूराराम छिम्पा ( Rt. CRPF OFFICER ),  संवार भाटी, प्रेम छिम्पा, कुलदीप सहु ( जिला महामंत्री ), राजेश बुडानिया, मो. रऊफ़, अहमद अली, राहुल चावला, हंसराज सुथार, डॉ. रामप्रताप, हनुमान स्वामी, राजेश सुथार, आशीष स्वामी सहित अनेको भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे ।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.