Breaking News
recent

बीकानेर हरिद्वार ट्रेन को किया नियमित

बिकानेर हरिद्वारा साप्ताहिक ट्रेन को किया नियमिय
30 नवम्बर 2017

बीकानेर - यात्रीभार को देखते हुए बीकानेर से हरिद्वार के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को नियमित किया गया है। इसके अलावा हिसार से हरिद्वार के बीच द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भी नियमित किया गया है।
वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक सीआर कुमावत ने बताया कि गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस वाया रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, सहारनपुर, रूड़की होते हुए चल रही है। इसे अब स्थाई कर दिया गया है।
बीकानेर-हरिद्वार चार दिसम्बर से बीकानेर से हरिद्वार के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस चार दिसंबर से स्थाई चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या १४७१७ बीकानेर से प्रत्येक सोमवार को 23.05 बजे रवाना होकर मंगलवार 15.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक एक्सप्रेस दो दिसंबर से हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार को 16.20 बजे रवाना होकर रविवार को 07.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन में दो थर्ड एसी, पांच द्वितीय शयनयान श्रेणी, पांच साधारण श्रेणी तथा दो गार्ड कोच सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
हरिद्वार-हिसार आज से गाडी संख्या 14716 हरिद्वार-हिसार द्वि.साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 नवंबर से प्रत्येक गुरूवार व मंगलवार को हरिद्वार से 16.20 बजे रवाना होकर दो बजे हिसार पहुंचेगी। गाडी संख्या 14715, हिसार-हरिद्वार द्वि.साप्ताहिक एक्सप्रेस दो दिंसबर से प्रत्येक गुरूवार व शनिवार को हिसार से साढ़े चार बजे रवाना होकर 15.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.