Breaking News
recent

यशवंत ने एक बार फिर अलापा नोटबंदी का राग, तुगलक से की मोदी की तुलना

यशवंत ने एक बार फिर अलापा नोटबंदी का राग, तुगलक से की मोदी की तुलना

अहमदाबाद। पूर्व वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ी टिप्पणी की है। यशवंत ने मोदी की तुलना तुगलक से करते हुए कहा कि 700 साल पहले 14वीं सदी के दिल्ली सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक ने भी नोटबंदी की थी।
यशवंत ने एक बार फिर अलापा नोटबंदी का राग

दरअसल, एक कार्यक्रम में पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा, ''बहुत सारे ऐसे शहंशाह (राजा) हुए हैं, जो अपनी मुद्रा लेकर आए। कुछ ने नई मुद्रा को चलन में लाने के साथ-साथ पहले वाली मुद्रा का भी चलन जारी रखा, लेकिन 700 साल पहले एक शहंशाह मोहम्मद बिन तुगलक था, जो नई मुद्रा लेकर आया और पुरानी मुद्रा के चलन को समाप्त कर दिया।''

इसके अलावा नोटबंदी के लिए मोदी की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 3.75 लाख करोड रूपए का नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि इससे पहले भी यशवंत सिन्हा ने बीते 26 सितंबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आर्थिक मोर्चे पर विफल होने का आरोप लगाया था।

उन्होंने कहा था कि नोटबंदी पर संसद में चर्चा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री व देश में उदारवाद के जनक डॉ मनमोहन सिंह का वो बयान हर कोई याद कर रहा है, जिसमें उन्होंने अपना अनुमान पेश करते हुए कहा था कि जीडीपी में दो प्रतिशत तक कमी आने की आशंका है।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.