बार बार निवेदन करने पर भी नही हो रहा है स्वच्छ भारत निर्माण में बने शौचालयों का ।
20 नवम्बर 2017
बीकानेर - जिलाप्रमुख आपके द्वार जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज जिलाप्रमुख सुशीला सिंवर ने विधानसभा क्षेत्र लूनकरनसर की ग्राम पंचायत खोखराणा में आज जनसुनवाई की व सुने अभावभियोग तथा उनके निस्तारण हेतु विभाग के अधिकारियों को दिषा निर्देश जारी किए।
इस जनसुनवाई में जिलाप्रमुख सिंवर को ग्रामीणों ने बताया कि स्वच्छ भारत योजना में बने शोचालयो का बार बार निवेदन करने पर भी भुगतान नही हो रहा ह। बिरमाणा के परमाराम नायक ने बताया कि उनके गांव में आज दिन पच्चीस सोचालय का भुगतान नही हुआ है, इसका जवाब ग्रामसेवक कृष्णकुमार बिश्नोई से मांगा तो उन्होंने तबियत खराब होना बताया। इसके लिए प्रमुख साहब ने पंचायत प्रसार अधिकारी किशनाराम प्रजापत को निर्देश दिए कि इन वंचितों का भुगतान जल्द करवाया जाए साथ ही कहा कि ग्राम पंचायत ओ.डी.एफ नही है तो जिला कैसे ओ डी एफ कैसे हो सकता है, भौतिक रूप से धरातल पर कार्य होना आवश्यक।
प्रधानमंत्री आवास योजना में बनने वाले आवास की सर्वे सूची में ग्राम खोखराणा व बिरमाणा की सूची ही नही बनी है हालांकि बिरमाणा पूरा गांव ही अनुसूचित जाति का गांव है उसके लिए प्रमुख साहब ने जांच करवाने व उसके उचित निवारण हेतु प्रयास करवाने का आश्वासन दिया।
प्रमुख साहब ने जलस्वाबलन योजना में हो रहे तलाई कार्य खोखराना का निरीक्षण किया। इस दौरान पी.ई.ओ जेठाराम ज्याणी की तबियत खराब हुई इस दौरान वंहा उपस्तिथ ए.एन.एम मनीषा ने स्वास्थ्य जांच की व इलाज किया। जिलापरिषद सदस्य ओमप्रकाश तरड़ ने पेयजल समस्या समाधान की मांग की।
इस जनसुनवाई में सरपंच खोखराणा सुमन गोदारा ने ग्राम विकास हेतु ग्रामीणों को सहयोग करने हेतु निवेदन किया। इस जनसुनवाई में देहात कांग्रेस सचिव ओमप्रकाश सियाग, खोखराणा उपसरपंच पूर्णाराम बिजारणियां, खिंयेरा पूर्व सरपंच विजय गोदारा, एक्स ई इन नरेगा यशपाल पुनियां, जे.टी.ए नईम उस्ता, समाज कल्याण वीभाग के अमृतलाल गोदारा, अभिनव भादू जे.ई.एन जलदायविभाग, पवन डागर कृषि पर्यवेक्षक, मिथलेश जे.ई.एन बिजली विभाग, आर.के वर्मा ए.इ.एन.पी.डब्ल्यू.डी आदि अधिकारी व ग्रामीण उपस्तिथ रहे।





No comments:
Post a Comment