Breaking News
recent

जोधपुर के दलवीर भंडारी दूसरी बार बने इंटरनेशनल कोर्ट में जज

जोधपुर के दलवीर भंडारी दूसरी बार बने इंटरनेशनल कोर्ट में जज - पीएम मोदी ने दी बधाई

21 नवम्बर 2017

जोधपुर- नींदरलैंड के हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) में भारतीय जज दलवीर भंडारी एक बार फिर जज चुन लिए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय अदालत में भारत की ओर से नामित दलवीर भंडारी के निर्वाचन पर ब्रिटेन ने बयान जारी कर कहा कि वह करीबी दोस्त भारत की जीत से खुश है। बता दें कि भंडारी राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले हैं।

ब्रिटेन के प्रत्याशी जज क्रिस्टोफर ग्रीनवुड द्वारा आईसीजे चुनाव से अपना प्रत्याशी वापस लिये जाने से भंडारी की जीत बहुत आसान हो गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भंडारी को 193 में से 183 वोट मिले, जबकि सुरक्षा परिषद् में सभी 15 मत भारत के पक्ष में गये।

मिली जानकारी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के स्थाई प्रतिनिधि मैथ्यू रिक्रोफ्ट ने दोपहर तीन बजे होने वाले 12वें चरण के मतदान से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद् दोनों सदनों के अध्यक्षों के सामने पढ़े गये पत्र में कहा कि उनके प्रत्याशी जज क्रिस्टोफर ग्रीनवुड ने 15 सदस्यीय आईसीजे से अपना नाम वापस लेने का फैसला किया है। वह और भंडारी आईसीजे में 9 साल के कार्यकाल के लिए आमने-सामने थे। जज दलवीर भंडारी की जीत पर मैथ्यू रिक्रोफ्ट ने उन्हें बधाई देते कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र और वैश्विक मंचों पर भारत के साथ अपना करीबी सहयोग जारी रखेगा। भंडारी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा ने जीत पर बधाई दी है।
भारतीय जज दलवीर भंडारी
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.