मृत्यु भोज नही करने का लिया संकल्प
25 नवम्बर 2017
बीदासर - मृत्यु भोज एक सामाजिक बुराई व अभिशाप है। इस बात को ध्यान में रखते हुए चाड़वास के रामवतार प्रजापत, तिलोक चंद , पुटिया राजा, व सुशील प्रजापत ने अपने पिता जीतमल होदकसिया के स्वर्गवास हो जाने पर मृत्यु भोज नही करने व ओढावाणी नही लेने का निर्णय लेकर आने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ साथ पुटिया राजा ने समाज को एक अच्छा संदेश दिया ।
![]() |
इसके साथ ही परताराम, पूनमचंद,मानकचंद,ओमप्रकाश होदकासिया सहित पूरे परिवार ने मृत्यु भोज नही करने व ओढावाणी नही लेने का संकल्प लेकर स्वर्गीय जीतमल को श्रद्धांजलि अर्पित की, होदकसिया परिवार ने स्वर्गीय जीतमल की यादगार में मुक्तिधाम चाड़वास में सामान रखने के लिए 225 स्क्वायर फिट का हॉल बनवाया है।





