Breaking News
recent

भारत और श्रीलंका के पहला टेस्ट मैच हुवा ड्रा


भारत और श्रीलंका के पहला टेस्ट मैच हुवा ड्रा
कोलकाता - भारत और श्रीलंका के बीच यहां खेला गया सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया है। 5वें दिन भी खराब रोशनी के कारण मैच कुछ समय पहले खत्म कर दिया गया। 231 रन के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका ने दूसरी इनिंग में 7 विकेट खोकर 75 रन बनाए थे। भुवनेश्वर कुमार ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी को 2 और उमेश यादव को 1 विकेट मिला। दूसरी इनिंग में जडेजा ने सिर्फ 1 ओवर बॉलिंग की, जबकि अश्विन को बॉलिंग का मौका ही नहीं दिया गया। दूसरा टेस्ट 24 नवंबर से नागपुर में होगा।
ऐसा रहा मैच का रोमांच…
मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली इनिंग में 172 रन बनाए थे। बारिश के कारण शुरुआती दो दिनों में सिर्फ 32.5 ओवर का मैच ही हो पाया था। भारत के लिए पहली इनिंग में सबसे ज्यादा रन चेतेश्वर पुजारा ने बनाए। उन्होंने 52 रन की इनिंग खेली। वहीं, श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट सुरांगा लकमल ने लिए थे। श्रीलंका ने अपनी पहली इनिंग में 294 रन जोड़े। उनके लिए रंगना हेराथ ने 67, मैथ्यूज ने 52 और थिरिमाने ने 51 रन की इनिंग खेली। पहली इनिंग में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 4-4 विकेट लिए। उमेश यादव को एक विकेट मिला था। दूसरी इनिंग में टीम इंडिया ने विराट कोहली की सेन्चुरी के दम पर 8 विकेट खोकर 352 रन बनाए। विराट की 18वीं टेस्ट सेन्चुरी पूरी होते ही भारत ने अपनी इनिंग डिक्लेयर कर दी। लकमल और शनाका ने 3-3 विकेट लिए। 5वें दिन 231 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसके पहले दो विकेट सिर्फ 2 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे। खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 7 विकेट खोकर 75 रन बनाए। दूसरी इनिंग में भी भुवनेश्वर ने 4 विकेट झटके।
दूसरी इनिंग में ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट
231 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहला झटका पहले ओवर में ही लग गया था। भुवनेश्वर कुमार ने ओवर की आखिरी बॉल पर समरविक्रमा को बोल्ड किया। वो खाता भी नहीं खोल सके। चौथे ओवर में श्रीलंका को दूसरा झटका मोहम्मद शमी ने दिया। उन्होंने ओपनर करुणारत्ने को 1 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। श्रीलंका का तीसरा विकेट थिरिमाने के रूप में गिरा। वो सिर्फ 7 रन बना सके। उन्हें भुवनेश्वर ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करवाया। एंजेलो मैथ्यूज के रूप में श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा। उनके खिलाफ टीम इंडिया ने lbw की जोरदार अपील की। फील्ड अंपायर ने नॉटआउट दिया लेकिन DRS के बाद उन्हें 12 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। श्रीलंका को पांचवां झटका शमी ने चांडीमल को आउट कर लिया। उन्हें 20 रन के निजी स्कोर पर शमी ने बोल्ड किया। 6ठे विकेट के रूप में डिकवेला आउट हुए। उनका विकेट भुवनेश्वर ने लिया। 27 रन के निजी स्कोर पर उनके खिलाफ द्यड्ढ2 की अपील हुई। वहीं, 7वें विकेट के रूप में परेरा बिना खाता खोले आउट हुए।
विराट के करियर की 50 सेन्चुरी
विराट कोहली ने अपने इंटरनेशनल करियर की 50वीं सेन्चुरी स्टाइल में पूरी की। उन्होंने लकमल के ओवर की चौथी बॉल पर सिक्स मारा और 104 रन की स्कोर पर पहुंचे। ऐसा होती ही इंडियन टीम ने इनिंग डिक्लेयर भी कर दी। ये विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर की 50वीं सेन्चुरी है। ये टेस्ट करियर की उनकी 18वीं सेन्चुरी रहीं। वहीं, विराट वनडे में 32 सेन्चुरी लगा चुके हैं। 104 रन की इनिंग में उन्होंने 119 बॉल का सामना किया और 12 चौके और 2 छक्के लगाए।
5वें दिन ऐसे गिरे टीम इंडिया के विकेट
5वें दिन की शुरुआत में भारत के तीन विकेट जल्दी गिर गए थे। उसने चौथे दिन के स्कोर 171/1 से आगे खेलते हुए तीन विकेट सिर्फ 42 रन जोड़कर ही खो दिए। खेल शुरू होते ही टीम इंडिया ने केएल राहुल का विकेट खो दिया। राहुल अपने कल के स्कोर (73) में सिर्फ 6 रन जोड़ सके और 79 रन पर आउट हो गए। उन्हें लकमल ने बोल्ड किया। इसके बाद बैटिंग करने आए कप्तान विराट कोहली ने पुजारा के साथ टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। 213 के स्कोर तक पहुंचने पर पुजारा भी आउट हो गए। उन्हें भी लकमल ने आउट किया। पुजारा ने 22 रन की इनिंग खेली। पुजारा के आउट होने पर बैटिंग करने आए अजिंक्य रहाणे भी उसी ओवर में 4 बॉल बाद आउट हो गए। पहली इनिंग में 4 रन बनाने वाले रहाणे इस बार खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें लकमल ने lbw आउट किया। विराट और जडेजा ने इसके बाद 36 रन की पार्टनरशिप की। 5वें विकेट के रूप में जडेजा परेरा का शिकार बने। जडेजा ने 41 बॉल पर 9 रन की इनिंग खेली। इसके बाद 6ठे विकेट के रूप में आर. अश्विन आउट हुए। उन्होंने 7 रन बनाए। 7वें विकेट के रूप में रिद्धिमान साहा 5 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। टीम इंडिया जब 199 रन की लीड पर थी, तब एक बड़ा शॉट मारने की कोशिश में भुवनेश्वर कुमार कैच आउट हो गए। उन्होंने 8 रन बनाए।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.