Breaking News
recent

'पद्मावती का विरोध रोको नहीं तो उड़ा देंगे'

'पद्मावती का विरोध रोको नहीं तो उड़ा देगे , घाटे की आशंका से दाऊद ने करणी सेना चीफ को पाकिस्तान से दी धमकी


19 नवम्बर 2017

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. राजपूत समाज, करणी सेना के बाद अन्य समाज के लोग भी इसके विरोध में उतर गए हैं. इस मामले में करणी सेना के नेताओं को पाकिस्तान से धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिससे मामला और भी पेचीदा होता जा रहा है. करणी सेना के राजस्थान चीफ महिपाल सिंह मकरणा ने बताया कि उनको पाकिस्तान से एक कॉल आया था जिसमें करणी सेना के चीफ को मारने की धमकी दी गई है.

बम से उड़ाने की धमकी

महिपाल सिंह मकरणा ने बताया कि धमकी देने वाले ने फिल्म पद्मावती का विरोध बंद करने को कहा है. ऐसा नहीं करने पर उसने करणी सेना चीफ को बम से उड़ाने की धमकी दी है. धमकी देने वाले ने 1993 के मुंबई ब्लास्ट की तरह हमला करने की धमकी भी दी है. उन्होंने कथित तौर पर दी जाने वाली धमकी का ऑडियो भी जारी किया है.

घाटे की आशंका से दाऊद ने दिलवाई धमकी ?

इस मामले में लोकेंद्र सिंह कल्वि ने एक दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है, जो कि पद्मावती के रिलीज की तारीख है. फिल्म दिखाने वाले थिएटरों को उन्होंने फूंकने की धमकी दी है. कालवी को मिली धमकी के बाद सोशल मीडिया में चर्चा है कि फिल्म में दाउद का पैसा लगा है और घाटे की आशंका से दाऊद ने ही धमकी दिलवाई है.

तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप

राजस्थान की करणी सेना ने भंसाली पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. उन्होंने फिल्म की शूटिंग की शुरुआत में सेट को तहस-नहस करने के साथ भंसाली के साथ मारपीट भी की. राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ कई राज्यों में फिल्म का विरोध चल रहा है.

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.