Breaking News
recent

भंसाली का पुतला फूंका सर्व समाज ने किया फ़िल्म पद्मावती का विरोध

फ़िल्म पद्मावती के विरोध में किया सर्वसमाज ने किया प्रदर्शन भंसाली का पुतला फूंका

22 नवम्बर 2017


बीदासर- कस्बे में  फ़िल्म पद्मावती के विरोध में मंगलवार को सर्व समाज ने जमकर विरोध किया । फ़िल्म के विरोध में हजारों की संख्या में लोगो ने पुराना बस स्टैंड पर सुजानगढ विधानसभा के पूर्व विधायक रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में कस्बे के प्रमुख मार्गों से संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारे बाजी करते हुए जुलूस निकाला। जुलूस के उपखंड कार्यालय पहुँचने पर सर्वसमाज में लोगो ने फ़िल्म के विरोध में उपखंड कार्यालय के सामने संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका तथा जमकर नारे बाजी की। सर्व समाज मे लोगो ने फ़िल्म पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी डॉ अभिलाषा को देकर फ़िल्म पर रोक लगाने एवं ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने पर भंसाली के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में करनी सेना के अध्यक्ष राजदीप सिंह ,विहिप के अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह,भवर सिंह राठौड़,केशरसिंह चौहान,राजेश बेंगाणी,पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खि,पालिका उपाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौड़, लुहारा के जगदीश नायक,विक्रम सिंह राठौड़, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण तिवाड़ी सहित सर्व समाज के हजारों लोग उपस्थित थे।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.