आस्ट्रेलिया में समलैंगिक भी कर सकेंगे शादी
15 नवम्बर

ऑस्ट्रेलिया में 61.6 फीसदी लोगों ने समलैंगिक शादी के पक्ष में मतदान किया है, जिसमें समलैंगिक शादी का समर्थन किया है। दी ऑस्ट्रेलियन ब्यूरो ऑफ स्टेटिक्स के अनुसार समलैंगिक शादी को लेकर देशव्यापी सर्वे कराया गया जिसमें 79.5 फीसदी लोग शामिल हुए थे। इसके लिए सरकार ने आठ सप्ताह तक पोस्टल सर्वे चलाया था। इस सर्वे में एक करोड़ 27 लाख लोग शामिल हुए थे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा था कि अगर लोगों की राय समलैंगिक शादी के पक्ष में आती है तो इस साल के अंत तक इसे कानूनी मान्यता दी जा सकती है। सर्वे के नतीजे आने के बाद टर्नबुल ने कहा कि लोगों ने इंसाफ के पक्ष में सहमति दी है, यह सहमति प्रतिबद्धता के लिए है और अपने प्यार के लिए है।
समलैंगिक शादी के एक प्रमुख समर्थक व क्वांटास के मुख्य कार्यकारी एलान जोयस ने सिडनी में जश्न मना रहे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक अद्भुद् परिणाम है और हम सभी को इस अछ्वुत देश पर बहुत गर्व होना चाहिए। समलैंगिक विवाह के प्रखर विरोधी व पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने कहा कि संसद को 'परिणाम का सम्मान' करना चाहिए।




