Breaking News
recent

लखीमपुर में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे मोस्टवांटेड की रिहाई पर मनाया जश्न

लखीमपुर के  लोगों ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे मोस्टवांटेड हाफिज की रिहाई पर मनाया जश्न

25 नवम्बर 2017

नई दिल्ली/ लखीमपुर -  मोस्टवांटेड Hafiz Saeed रिहा हो चुका है। PAk में हाफिज की रिहाई का जश्न केक काटकर मनाया गया तो वहीं यूपी के लखीमपुर में एक रिहाई के जश्न में हरे झंडे फहराए गए और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
मामला लखीमपुर खीरी के शिवपुरी इलाके के बेगम बाग कॉलोनी का है। जहां हाफिज सईद की रिहाई के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक समुदाय के कुछ लोगों पर कथित रूप से जश्न मनाने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां हाफिज सईद की रिहाई की खुशी में कुछ घरों में हरे झंडे फहराए गए। इतना ही नहीं हाफिज सईद व पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।
इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया और पुलिस विभाग में हलचल पैदा हो गई। बता दें कि जिस आतंकी ने मुंबई हमलों में 166 लोगों की जान ले ली, उसे पाक में 'साहिब जी' कहकर संबोधित कर रहे थे। बता दें कि हाफिज सईद की रिहाई मुंबई हमले की बरसी से ठीक 48 घंटे पहले हुई है।
लखीमपुर में पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे पर डीएम आकाशदीप ने पुलिस को जांच के आदेश दिए। पुलिस को जानकारी मिली कि 20 से 25 लोगों ने बेगम बाग में आतंकी हाफिज सईद की रिहाई का जश्न मनाया। पुलिस ने पहले मामले को गंभीरता से नहीं लिया लेकिन डीएम के पास जानकारी पहुंचने पर घटना पर ऐक्शन लिया गया।
इलाके में दक्षिणपंथी समुदाय के नेता ने कहा कि हमारे पास कॉलोनी में कुछ युवकों के हाफिज सईद की रिहाई का जश्न मनाने का विडियो भी है। वे सब इसमें हाफिज सईद जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते भी दिख रहे हैं।
वहीं लखीमपुर के ईमान अशफाक कादरी का कहना है कि हाफिज सईद के लिए जश्न या राष्ट्रद्रोही नारे लगाने की जानकारी नहीं है। अगर हम बात करें हरे झंडे पहराने की तो लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी का जश्न मना रहे थे जो 2 दिसंबर को है। इसमें हाफिज और पाकिस्तान की बात नहीं थी।
पाकिस्तान मे जस्न मनाते हुये मोस्ट्वांटेड आंतकी हाफिज 
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.