Breaking News
recent

हड़ताली डॉक्टरों पर मानव वध का मुकदमा दर्ज करने की जनहित याचिका दायर

हड़ताली डॉक्टरों पर मानव वध का मुकदमा दर्ज करने की जनहित याचिका दायर
15 नवम्बर : 
जयपुर। राजस्थान में डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान इलाज के अभाव में मरने वाले लोगों के संबंध में सदोष मानव वध का मुकदमा दर्ज करने की जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई है। हाईकोर्ट 27 नवंबर को इस पर सुनवाई करेगा।

अधिवक्ता अभिनव शर्मा ने बुधवार को हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में कहा है कि हड़ताल के दौरान प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के अभाव में 30 लोगों की मौत हो गई। इनका कोई दोष नहीं था। इनकी मौत डॉक्टरों की हठधर्मिता की वजह से हुई है, इसलिए डॉक्टरों पर सदोष मानव वध का मुकदमा दर्ज किया जाए। इसी तरह की जनहित याचिका अधिवक्ता महेश शर्मा की ओर से भी दायर की गई है। न्यायाधिपति के एस झवेरी की खंडपीठ ने दोनों याचिकाओं को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 27 नवंबर की तारीख तय की है।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.