Breaking News
recent

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पांचआंतकी ढेर

सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पांचआंतकी ढेर
30 नवम्बर 2017
नई दिल्ली-  जम्मू काश्मीर के सोपोर और बडगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए हैं।मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के फुटलिपोरा गांव में आतकंवादियों को घेर लिया गया।
सुरक्षा बलों के जवानों ने बडगाम में 4 आतंकियों को मार गिराया है। आतंकी जैश-ए मोहम्मद संगठन के बताए जा रहे हैं। वहीं बडगाम के बाद सोपोर के सागीपोरा में भी 1 आतंकी मारा गया है। आतंकी लश्कर-ए- तैयबा का बताया जा रहा है।
बता दें कि मुठभेड़ तड़के सुबह शुरू हुई। सुरक्षाबल के जवानों ने रात को गांव की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया था। इसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
इससे पहले भी जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में पुलिस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। ये तीनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। आतंकियों के पास से एक एसएलआर राइफल, एक पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड जब्त किए गए थे।
वहीं इससे पहले उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा में सुरक्षा बलों ने मुंबई आतंकी हमले के आरोपी जकीउर रहमान लखवी के भांजे समेत 6 आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के थे।
जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर थी। हंदवाड़ा के जचालदारा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया था। वहीं इस एनकाउंटर में एक जवान भी घायल हो गया था।


Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.