Breaking News
recent

दिल का दौरा पड़ने से नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे की मौत

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केंद्रीय सदस्य प्रकाश दहल की दिल का दौरा पडने से मौत


19 नवम्बर 2017

काठमांडू। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के बेटे प्रकाश दहाल का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया। वह 36 साल के थे।

काठमांडू पोस्ट के मुताबिक अपने पिता के सचिव व नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केंद्रीय सदस्य प्रकाश दहल को सुबह 5.50 बजे थापाथाली स्थित नॉर्विक इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां 5.59 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर जेपी जायसवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अस्पताल लाए जाने के तीन घंटे पहले ही प्रकाश दहाल का देहांत हो चुका था। जायसवाल ने कहा कि उनका शरीर ठंडा था और नब्ज नहीं चल रही थी, ऐसे मामलों में शव का पोस्टमॉर्टम कराने की जरूरत नहीं होती है।

'द हिमालयन टाइम्स' के मुताबिक इस बीच, पूर्व प्रधानमंत्री झापा से काठमांडू के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वह प्रांतीय व संसदीय चुनावों के आगामी पहले चरण के प्रचार अभियान में शामिल होने गए थे।

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.