सरकार द्वारा शराब गोदामो में दिया गया श्रमिको का ठेका हुवा फेल, हुए कई चौंका देने वाले खुलासे
29 नवम्बर 2017
सीकर. सरकार द्वारा शराब गोदामों पर पहली बार दिया गया श्रमिकों का ठेका पांच दिन में ही फेल हो गया। श्रमिकों की कमी के कारण मंगलवार को शराब के सरकारी गोदाम के बाहर ट्रकों का जाम लगा रहा। गोदाम में हाथापाई की नौबत आ गई। श्रमिकों ठेकेदार का आरोप था कि अफसरों की कमीशनबाजी के कारण लेबर काम नहीं कर पा रही है। जबकि अधिकारियों का कहना था कि लेबर कम और नई होने के कारण ना तो ट्रकों से माल समय पर उतारा जा रहा है और न ही शराब की मांग करने वाले ठेकेदारों के वाहनों पर लोडिंग हो पा रही है।जानकारी के अनुसार शराब के सरकारी गोदामों पर इससे पहले निजी स्तर पर लेबर की व्यवस्था बनी हुई थी। जिनको काम के बदले मेहनताना देकर शराब की सप्लाई गोदाम में उतरवा ली जाती थी और शराब लेने के लिए आने वाले ठेकेदारों के वाहन लोडिंग कर दिए जाते है। लेकिन, सरकार द्वारा हाल ही में लेबरों की नई व्यवस्था कर पूरे प्रदेश में एक निजी कंपनी ग्रेनटेक फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दे दिया गया था। इसी क्रम में सीकर के आरएसबीसीएल डिपो में भी छह दिन पहले कंपनी के ठेकेदार ने लेबरों को लेकर काम शुरू कर दिया था। लेकिन, मंगलवार को लेबर ने काम करने से मना दिया।
लेबरों के सुपरवाइजर राजेश पालावत का आरोप था कि लेबरों से काम के बदले डिपो के अफसर कमीशन की मांग कर रहे हैं। पुरानी लेबर से इनकी मिलीभगत थी। नई लेबर कमीश्न देना नहीं चाहती। इधर, मौके पर मौजूद सुपरवाइजर घनश्याम पारीक का कहना था कि कमीश्न के आरोप निराधार हैं। सोमवार रात को भी लेबर काम छोड़ कर भाग गए थे। काम के हिसाब से लेबरों की संख्या कम होने के कारण व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं।
इधर, डिपो के अकाउंटेंट संदीप चौधरी के अनुसार शराब की सप्लाई उतारने व ठेकेदारों को कर्टन वाहनों में लोड करने के लिए कम से 50 लेबरों की जरूरत होती है। लेकिन, इनकी संख्या कम होने के कारण दो दिन से शराब की सप्लाई बाधित हो रही है। करीब दर्जनभर ट्रक शराब के कर्टन गोदाम में उतरवाने के लिए बाहर खड़े हैं। ठेकेदारों के वाहनों में भी शराब लोढिग़ का काम धीरे चल रहा है।
आरएसबीसीएल डिपो के प्रबंधक कृष्णकांत जोशी द्वारा भी दो दिन से ग्रेनटेक फूड्स कंपनी के सुपरवाइजर राजेश पालावत के नाम नोटिस जारी कर लेबर उपलब्ध कराने की बात कही जा चुकी है। उन्होंने भी सुपरवाइजर को 50 लेबरों की संख्या बताई है।





No comments:
Post a Comment