Breaking News
recent

एएनएम नियुक्तियों में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल

जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों से सीकर सीएमएचओ  ने किया अभद्र व्यवहार

20 नवम्बर 2017

सीकर -  जिले में हाल ही नियुक्त 128 संविदा एएनएम की पोस्टिंग में सीकर सीएमएचओ ने भ्रष्टाचार करके मैरिट लिस्ट को दरकिनार करके भारी अनियमितता के विरोधस्वरूप आज दोपहर जनप्रतिनिधि मंडल एवं अभिभावक सीकर सीएमएचओ विष्णु मीना से मिलने पहुंचे एवं ज्ञापन  देना चाहा तो वे उग्र हो गये एवं ज्ञापन को फेंक दिया ओर कहा की मैने ओर मेरे बाबू राधेश्याम मीना ने जो कर दिया वो फाइनल है आपके दिक्कत हो तो कोर्ट जाओ ओर जनप्रतिनिधियों से तू तू मैं मैं करने लगा ओर कहा की ज्यादा बात की तो पुलिस को बुलाकर मुकदमा लगा दूंगा तथा शुक्रवार 17 नवम्बर को सीएमएचओ से दूरभाष पर बात करने पर बाबु राधेश्याम से मिलने को कहा एवं बाबुजी से मिले पर उन्होंने कहा सेटिंग के बिना कुछ नहीं होगा इस पर जनप्रतिनिधि मंडल एवं अभिभावकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सीएमएचओ ओर बाबु पर कार्यवाही करने की मांग की है तथा कल दिनांक 21 नवम्बर को भारी संख्या मे पहुंचकर सीएमएचओ का घेराव किया जायेगा तथा पोस्टिंग नियमानुसार नहीं दी गई तो जल्द ही आगामी आन्दोलन की रणनीति तय की जायेगी ।
इस दौरान एडवोकेट जगदीश गिठाला, पुर्व पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र बाटड़, सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान बगड़िया,धर्मेन्द्र गिठाला, दिनेश झिगर, सांवरमल मुवाल, एडवोकेट राकेश सिहाग, पंचायत समिति सदस्य एडवोकेट सुभाष कुल्हरी, एडवोकेट सुरेश भास्कर, विजेन्द्र सिह बीदसर, निक्कु बीदसर सहित जनप्रतिनिधि अभिभावक उपस्थित थे ।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.