Breaking News
recent

एएनएम नियुक्तियों धांधली को लेकर निमकाथाना में पुरजोर विरोध

एएनएम नियुक्तियों धांधली को लेकर निमकाथाना में पुरजोर विरोध

23 नवम्बर 2017

सीकर / निमकाथाना - एएनएम नियुक्तियों में सीकर सीएमएचओ विष्णु मीना एवं बाबुओं की मन मर्जी एवं धांधली के खिलाफ संविदा नर्सिंग न्याय संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा निमकाथाना एसडीएम को मुख्यमंत्री ओर चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियुक्ती आदेश की प्रतियां लिपियाँ जलाकर निमकाथाना के मुख्य बाज़ार इस्थित भगत सिंह चौक पर विरोध प्रर्दशन किया । संघर्ष समिति का आरोप है कि सीकर सीएमएचओ विष्णु मीना मैरिट को नजरअंदाज कर    अपने बाबुओं से नियुक्तियों मे भ्रष्टाचार फैलाकर गलत नियुक्तियां दी गई ये वही बाबु है जो कुछ समय पहले भ्रष्टाचार मामले मे एपीओ हो चुके हैं ।

इस विरोध प्रर्दशन में पुर्व पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र बाटड़, एडवोकेट हरिसिंह, महिपाल महला, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुभाष माधोपुरा, रोहित जाखड़, राकेश नटवाड़िया, अनिल काजला, अमरीश कोटड़ा, मंजीत जाखड़, दीपेन्द्र सिंह, अंकित जाखड़, विकास कुमार, सत्येन्द्र सिंह ,मनीष शर्मा बीदसर,   सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.