Breaking News
recent

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई राजस्व विभाग के बैठक

राजस्व विभाग की बैठक में जिला कलेक्टर ने दी  समय पर काम करने की सलाह

18नवम्बर 2017

अजमेर-जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों  की बैठक आयोजित हुई
    जिला कलक्टर ने कहा कि सरकार द्वारा काश्तकारों को दिए जाने वाले मुआवजे को समय पर प्रदान किया जाना आवश्यक है। तहसील स्तर पर तहसीलदार द्वारा क्षेत्र के समस्त काश्तकारों के डाटा आधार नम्बर के अनुसार तैयार किए जाएंगे। इस डाटा का ग्राम सभा में वाचन किया जाएगा और इसे सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जाएगा। इसकी भलीभांति जांच करने के पश्चात दोहरी प्रविष्टियों को हटाया जाएगा। इसे उपखण्ड स्तरीय समिति से अनुमोदन करवाकर जिला प्रशासन को भेजा जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर प्रविष्टियों की जांच की जाएगी तथा इसमें से दोहरी प्रविष्टियां हटायी जाएगी। इससे पात्र काश्तकारों को उनका वाजिब हक समय पर दिलाया जाना सुनिश्चित हो सकेगा। सीएम हैल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारित किया जाना आवश्यक है।
    उन्होंने कहा कि जिले में सिलिकॉसिस से पीड़ीत व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं के प्राथमिकता से लाभान्वित किया जाना चाहिए। सिलिकॉसिस के प्रमाण पत्रों की जांच प्रत्येक स्तर पर की जाएगी। संबंधित के प्रमाण पत्र की संख्या तथा जारीकर्ता चिकित्सक के नाम पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। प्रत्येक प्रकरण के प्रमाण पत्र की जांच तथा सत्यापन जारीकर्ता बोर्ड से कराए जाने के उपरान्त ही आगे की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
    उन्होंने कहा कि जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले अयोग्य व्यक्तियों का पुर्नरीक्षण किया जाएगा। इसके अन्तर्गत पेंशनर्स के बैंक खातों की जांच की जाकर उसी खाते में पेंशन जाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसी प्रकार जिले में 7 हजार 861 पेंशनर्स की पेंशन अस्थायी रूप से रोकी गयी थी। इन पेंशनर्स का पुर्न सत्यापन ग्राम सेवक एवं पटवारी के माध्यम से करवाया जा रहा है। पात्र पेंशनर्स की बैंक पासबुक और पीपीओ नम्बर सहित समस्त दस्तावेजों के साथ उपकोष कार्यालय में सम्पर्क करना होगा। साथ ही अपात्र पेंशनर्स पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जिले में 3 हजार 184 पेंशनर्स के बैंक खाते जिले से बाहर स्थित बैंकों में है। इस प्रकार के प्रकरणों का सत्यापन कर समीक्षा की जाएगी।
    इस अवसर पर ब्यावर उपखण्ड अधिकारी श्री पीयूष समारिया, उपवन संरक्षक श्री अजय चितौड़ा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चंद शर्मा, श्री अबु सूफियान चौहान, श्री अरविंद कुमार सेंगवा, स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक श्री किशोर कुमार सहित जिले के उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित थे।
 

Anonymous

Anonymous

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.