दुनिया के सबसे ताकतवर नेता से मिलने भारत आ रहे है ओबामा
17 नवम्बर 2017
नई दिल्ली : पीएम मोदी के सबसे अच्छे दोस्त और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा दिसंबर में दिल्ली आ रहे हैं। यहां उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होगी।
बराक ओबामा के ओबामा फाउंउेशन ने ट्वीट करके बताया कि 1 दिसंबर को दिल्ली के टाउन हॉल में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वो युवा बिजनेस मैनों को भी संबोधित करेंगे।
ओबामा ने कहा कि दिसंबर में भारत आ रहा हूं। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में भारत को महाशक्ति के तौर पर खड़ा किया है। उनसे मुलाकात करने के लिए मैं बेहद उत्सुक हूं।
मिसीसिपी में एक सार्वजनिक स्कूल, दासता के समर्थक रहे सिविल वार के नेता का नाम हटाकर अपना नाम अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा पर रखेगा।
एक स्थानीय समाचार पत्र ने यह जानकारी दी है। मिसीसिपी के जैक्सन में यह कदम ऐसे वक्त उठाया गया है जब देश में उस अभियान को लेकर बहस चल रही है जिसमें 1861-1865 की कन्फेडरेसी के जनरलों और नेताओं से जुड़ी प्रतिमाओं और स्मारकों को हटाने की बात हो रही है।
अखबार द क्लेरियन लेजर ने कहा कि डेविस इंटरनेशनल बैक्काल्यूरेट एलीमेंट्री स्कूल का नाम अगले साल बदलकर बराक ओबामा मैग्नेट इंटरनेशनल बैक्काल्यूरेट एलीमेंट्री स्कूल कर दिया जाएगा। इस स्कूल में 98 फीसदी बच्चे अश्वेत हैं। अखबार ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ की प्रमुख जैनेली जैफरसन ने मंगलवार शाम को हुई एक बैठक में जैक्सन विद्यालय बोर्ड को स्कूल का नाम बदले जाने की योजना के बारे में बताया।





No comments:
Post a Comment