Breaking News
recent

नरेंद्र मोदी की तरफ उठने वाला हाथ काट दिया जाएगा- बीजेपी सांसद

नरेंद्र मोदी की तरफ उठने वाला हाथ काट दिया जाएगा- बीजेपी सांसद

21 नवम्बर 2017

पटना - बिहार के  उजियारपुर से लोकसभा सांसद और भाजपा बिहार अध्यक्ष  नित्यानंद राय ने सोमवार को  बेहद आपतिजनक बयान दिया । उन्होंने नरेंद्र मोदी ने देश का नेतृत्व करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करने वाला बताया ।कहा की  यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, ”अगर कोई भी उंगली या हाथ उनके खिलाफ उठा, तो उसे तोड़ या काट दिया जाएगा।” ये बाट उन्होंने राय ने वैश्य और कनु (ओबीसी) समुदायों द्वारा आयोजित समारोह में कही। नरेंद्र मोदी की अतीत से लेकर पीएम बनने की यात्रा को याद करते हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ”जिनकी मां खाना परोसती थी, नरेंद्र मोदी को खाना खिलाने बैठी थी, उस थाली में मां को ना बेटा और बेटे को ना मां दिखाई देती थी। आज उस परिस्थिति से उठकर वह देश से पीएम बने हैं। गरीब का बेटा, उसका स्वाभिमान होना चाहिए, एक एक व्यक्ति को इसकी इज्जत होनी चाहिए।” राय ने आगे कहा, ”उनकी ओर उठने वाली उंगली को, उठने वाले हाथ को…हम सब मिलके…या तो तोड़ दें, जरूरत पड़ी तो काट दें”।
डिप्टी सीएम  सुशील मोदी भी राय के साथ मंच पर मौजूद थे। जब इंडियन एक्सप्रेस ने उसने बात की तो राय ने कहा, ”मैंने उंगलियों को तोड़ने और हाथों काट देने के भाव को कहावत के तौर पर यह बताने के लिए इस्तेमाल किया था कि हमें उन लोगों से निपटना है, जो देश के गर्व और सुरक्षा के खिलाफ हैं।” राय ने कहा कि उनका मतलब किसी खास शख्स या विपक्षी पार्टी के लिए नहीं था।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.