Breaking News
recent

मेरठ की जनसभा में CM योगी को दिखाये काले झंडे

CM योगी की जनसभा में  किसानों ने दिखाए काले झंडे
18 नवम्बर 2017
मेरठ-  यूपी के मेरठ में चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए शनिवार दोपहर हेलीकॉप्‍टर से मेरठ पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की जनसभा में जमकर मारपीट हुई. सभा में हुए हंगामें माहौल में अशान्ति फैल गई। आप को बता दें कि सीएम के पहुंचते ही किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। काले झंडे देखकर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी। भड़के बीजेपी समर्थकों ने पुलिस के सामने ही जमकर मारपीट की, पुरे हंगामे के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशा देखते रहेगौरतलब है कि CM की सभा के आधा किलोमीटर के घेरे में करीब 25 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। यहां आठ एडिशनल एसपी, 23 सीओ, 40 इंस्पेक्टर के साथ चार कंपनी पीएसी और दो हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से एलआईयू, इंटेलीजेंस टीमें, बम निरोधक दस्ता, डॉ स्क्वायड और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई है। इतनी सुरक्षा के बाद भी बीजेपी समर्थकों की गुंडागर्दी प्रसाशन पर सवालिया निशान खड़े करती है ।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.