वीर गोगाजी महाराज के भक्तो की भावनाओ के साथ हो रहा है खिलवाड़
15 दिसम्बर 2017
बीदासर। राजस्थान सरकार के अभियान स्वच्छ भारत मिशन की बिदासर कस्बे
के वार्डो मे कई जगह धज्जिया उड़ती नजर आ रही है। कस्बे के वार्ड
नं.04 में गोगा मेड़ी
व बालबाड़ी विद्यालय के पास नगरपालिका प्रशासन की घोर लापरवाही व अनदेखी तथा
भेदभावपूर्ण रवैये के चलते
गन्दे पानी की निकासी नही होने के अभाव में आम रास्ते
में गन्दा पानी भर जाने व कीचड जमा हो जाने के कारण कई महीनो से गोगामेड़ी का रास्ता बन्द पड़ा है। ऐसी विकट स्थिति है कि आम आदमी तो क्या कोई वाहन चालक भी
निकलने से कतराते है। जिसके कारण आम आदमी के साथ-साथ जाहर वीर गोगाजी महाराज की
मेड़ी के भक्तो की भावना के साथ खिलवाड़ हो रहा है। तथा मौसमी बीमारियो को भी निमंत्रण दे रहा है। इस गन्दे पानी की
निकासी की माग जनसुनवाई के कार्यक्रम में भी अनेको बार उठी लेकिन हर बार उपखण्ड
अधिकारी द्वारा नगर पालिका प्रशासन को इस मूलभूत
समस्या का समाधान शीघ्र करने के निदेर्श भी दिये
गए व नगरपालिका मण्डल की साधारण सभा
में भी यह मुद्दा छाये रहने के बावजूद समस्या का समाधान होना तो दूर की बात समस्या और ज्यादा बढ़ती जा रही है। फिर भी
पालिका प्रशासन
होश में नही आ रहा है। गत दो वर्षो से नाला निर्माण की मांग भी बराबर उठ रही है तथा नाले के निर्माण के लिए
कनिष्ठ अभियन्ता द्वारा भौतिक रिपोर्ट नगरपालिका में पेश किए कई महीने हो चुके है।
![]() |
| वार्ड न. 04 गोगा मेडी के पास रास्ते मे जमा गंदा पानी |
पूर्व पालिका
उपाध्यक्ष जयप्रकाश बैंगानी ने बताया कि नगरपालिका ने एक नाले के निर्माण की आड़
में गन्दे पानी की निकासी का झांसा देकर मौसमी बीमारियो को खुला न्यौता दे रखा है।
एक उपचार की आड़ में जनरेटर का दिखावा करके जनता के साथ छलावा किया है क्योंकि
जनरेटर से पानी फें कने वाली पाईप पूरी टूटी होने के कारण पानी बालबाड़ी चैक व
गोगा मेड़ी के पास रास्ते में फैल जाता है जो नगर पालिका प्रशासन के स्वच्छ भारत मिशन की नकामयाबी का जीता जागता
सबुत है।





