Breaking News
recent

कथित लव जिहाद मामले में आरोपी शंभूलाल की रिमांड 10 दिन और बढ़ी

कथित लव जिहाद मामले में आरोपी शंभूलाल की रिमांड 10 दिन और बढ़ी

11 दिसम्बर 2017 

भीम। कथित लव जिहाद के नाम पर नृशंस हत्या के आरोपी शंभूलाल को आज भीम की एसीजीएम की अदालत में पेश किया गया। जहां उसकी रिमांड 10 दिन और बढ़ा दी गई। जबकि आरोपी द्वारा बनवाये गए वीडियो की भी जांच की जा रही है।
ज्ञात है कि 6 दिसंबर को शंभूलाल ने पश्चिम बंगाल निवासी अफराजुल की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने उसके शव को भी जला दिया था। शंभूलाल ने पूरी घटना का वीडियो अपने भांजे से बनवाया था। ये वीडियो बाद में वायरल हो गया था। 
घटना के बाद शंभूलाल ने बताया था कि वो सरेंडर करेगा, लेकिन इस बिच पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया । घटना के बाद प्रदेश में इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई। कांग्रेस ने इसे बिगडती कानून-व्यवस्था का नतीजा बताया।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.