14 दिसम्बर 2017
बीदासर। नगर पालिका प्रशासन की
अनदेखी व लापरवाही के चलते कस्बे के वार्ड नं.11 पालिकाध्यक्ष के घर के पास से
जा रहे आम रास्ते में घर के पीछे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं जिसके कारण रास्ता
अवरूद्ध हो रहा है। गंदगी के ढेर व बदबू के कारण आस-पास के घरों के लोगों का जीना
दुभर हो गया है। वही पास मे जलदाय विभाग का पनि की टंकी
व बिजली का ट्रांफार्मर लगा हुआ है व रास्ते से आने जाने वाले राजगीरों को को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में नगर पालिका के स्वच्छ भारत
मिशन अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आ रही है। इतना
ही नहीं कस्बे के आम रास्ते गंदगी से अटे पड़े हैं। नगर पालिका का सफाई अभियान
चुनिन्दा आम रास्तों व मौहल्लों तक ही सीमट कर रह गया है जिससे ऐसा लगता है कि पालिका द्वारा
चलाया जा रहा स्वच्छ भारत मिशन अभियान जोरों पर चल रहा है। परंतु
वास्तव में ऐसा है ही नहीं। कस्बे की जगह-जगह से टूटी सड़कें, उनमें पड़े खड्डे
और खड्डों व आम रास्तों में भरा घरों का गंदा पानी लोगों की परेशानी का सबब बना
हुआ है। वाहन तो क्या आम आदमी का पैदल चलना भी दुभर हो गया है।




