लगे है कचरे के ढेर, ध्यान नही दे रहा है पालिका प्रसाशन
20 दिसम्बर 2017
बीदासर । कस्बे के वार्ड नं. 20-21 दड़ीबा में 15 नंबर स्कूल भवन के पास पालिका द्वारा गंदा कचरा व मृत पशुओं को डाले जाने के कारण मौहल्ले वासियों व आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौहल्ले के पुनाराम सिंगाटिया, रामपाल छापोला, ठाकरमल भोभरिया, जेठाराम दर्जी, कालूराम सिंगाटिया, मांगीलाल छापोला सहित अनेक मौहल्ले वासियों ने बताया कि पालिका द्वारा डाले जा रहे गंदे कचरे व मृत पशुओं के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुत्ते व कौवे मृत पशुओं की हड्डियां घरों में लाकर डाल देते है। भयंकर बदबू आने के साथ-साथ प्रदुषण भी फैलता है जिसके के कारण हमारा खाना, पीना व जीना हराम हो रहा हैं तथा स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ है।
नगर पालिका द्वारा ठोस कचरा प्रबन्धन के लिए यह भूमी आरक्षित कर रखी है। यह बिल्कुल गलत है तथा दड़ीबा के लोगों के हितों व स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। मौहल्ले वासियों व पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नन्दलाल छापोला ने बताया कि जनहित में कचरे के लिए आरक्षित भूमि को हटाया जाना बहुत ही जरूरी है।




