05 दिसम्बर 2017 जोधपुर - जोधपुर से जैसलमेर के
बीच चलने वाली निजी बससोमवार को धौलिया गांव के पास पलट गई। इसमें महिला एवं बाल
विकास अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। बस में सवार 24
व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें से 3 घायलों को
जोधपुर रेफर किया गया। हादसा सुबह 8.30 बजे हुआ। जानकारी के
अनुसार जोधपुर से जैसलमेर के बीच चलने वाली निजी बस धौलिया गांव के पास गोलाई में
तेज गति से होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। इससे बस पलट गई। वहीं बस के पलटी खाने के साथ ही बस में सवार महिला एवं
बाल विकास परियोजना की उप निदेशक स्नेहलता चौहान निवासी पुंजला जोधपुर,नायक 19 मैक संजय गुप्ता निवासी जंजीपुर उत्तर
प्रदेश तथा आनंद जावा निवासी चौपासनी रोड, जोधपुर की मौके पर
ही बस के नीचे दबने से मौत हो गई। बस में करीब 72 सवारियां
थीं। धोलिया के पास एक घुमावदार मोड पर बस असंतुलित होकर पलटी, वहां रेत थी। इस कारण 42 यात्री सकुशल बाहर आ गए। बस
पलटते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। संयोग से उसी समय सेना का एक जत्था इसी
मार्ग से निकल रहा था, जिसमें क्रेन भी थी । इसलिए उस क्रेन
की मदद से बस को सीधा कर दिया गया और सवारियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया.निजी बस के पलटने की सूचना के बाद परिजन अपने लोगों को
तलाशते रहे। घायलों के साथ ही स्थानीय लोग भी अस्पताल में पहुंचे। वहीं कई लोग
परिजन अपनों को ढूंढते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही घटना की जानकारी मिलने के साथ
ही अस्पताल बंद होने तक लोगों की आवाजाही शुरू रही।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच
की शुरू - पुलिस थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि तेज गति से असंतुलित होकर पलटी
बस को लेकर पुलिस थाना लाठी में स्थानीय स्कूल के कर्मचारी जमालीन ने चालक
ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। वहीं घटना के साथ ही चालक ओमप्रकाश मौके से
फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।