Rajasthan Darpan
बीदासर । सुजला जिला बनाने की मांग को लेकर २9 दिसम्बर को उपखण्ड कार्यालय के सामने धरना प्रर्दशन किया जायेगा। धरने प्रर्दशन को लेकर शुक्रवार को सुजला महा सत्याग्रह के जयप्रकाश बैगानी के नेतृत्व मे एसडीएम कार्यालय मे सुजला जिला बनाओ के समर्थन मे धरने का ज्ञापन एसडीएम को दिया। ज्ञापन मे लिखा है कि आजादी के बाद से सुजानगढ को सुजला जिला बनाओ की मांग उठती रही है। जो कस्बे व क्षेत्रवासीयो के सर्वागिण विकास की दृष्टी से वाजिब है।





