बिटक्वॉइन की 3 महीने में 140 फीसदी बढ़ी वैल्यू
01 दिसम्बर 2017
नई दिल्ली. गुप्त मुद्रा या क्रिप्टोकरंसी के नाम से पूरी दुनिया में फेमस बिटक्वॉइन की कीमतें 10 हजार डॉलर प्रति यूनिट के पार पहुंच गई हैं। भारतीय रुपए में यह कीमत करीब 67000 हजार रुपए ठहरती है। हाल में बिटक्वॉइन की कीमतों में एकाएक गिरावट की खबरें में भी सामने आईं थीं। हालांकि इसके बाद भी इसकी कीमतें अपने एतिहासिक लेवल पर पहुंच गई हैं।
पहले बिटक्वॉइन की एक यूनिट की कीमत 28 नवंबर को 7,51,500 रुपए या 11 हजार डॉलर के पार पहुंच गई थीं। वहीं 30 अगस्त को यह 3,16,200 रुपए के लेवल पर थी। इस हिसाब से देखें तो 3 महीने में इसमें 140 पर्सेंट की तेजी आई है। बिटकॉइन का करीबी प्रतिद्वंद्वी ईथर भी ऑल टाइम हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है। 28 नवंबर को इसकी एक यूनिट की वैल्यू 30,272 रुपए थी। ब्लूमबर्ग में छपे एक कॉलम की मानें तो यह कंरसी अब भी अपने लिए भविष्य की बेहतर जमीन नहीं तैयार कर पा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के द्वारा अब भी क्रिप्टोकरंसी से दूरी बनाई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक दरअसल अब भी इसे लेकर आशंकित हैं और उन्हें अपनी बदनामी का डर सता रहा है। दअरसल कोई भी करंसी लेने देन का काम करती है, लेकिन क्रिप्टोकरंसी में लेनदेन कम और ट्रेडिंग ही ज्यादा हो रही है। पूरे सिनारियो को देखते हुए यह सवाल अब भी बना हुआ है कि बिना दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के यह करंसी भविष्य में कितने दिनों तक खुद को बचा पाएगी। इसके भविष्य को लेकर सवाल जारी है।
15 रुपए बन गए 6.7 करोड़
जिस क्रिप्टोकरंसी ने दुनिया भर में धूम मचाई उसमें बिटक्वॉइन का नाम सबसे आगे आता है। 7 साल पहले जब बिटक्वॉइन लॉन्च हुआ था, जब यह 15 पैसे का था। मौजूदा समय में यह 6.7 लाख रुपए के भाव में ट्रेड हो रहा है। मतलब अगर 7 साल पहले किसी ने बिटक्वॉइन में 15 रुपए का भी निवेश किया होता तो आज वह 6.7 करोड़ रुपए का मालिक होता। भारत में भी जिन लोगों ने बिटक्वॉइन में निवेश किया था, उन्हें जमकर मुनाफा हुआ है। मौजूदा समय में बिटक्वॉइन ऑल टाइम हाई पर है। वहीं एक और क्रिप्टोकरंसी ईथर क बात करें कि तो हाल में इसने बिटक्वॉइन को भी वैल्यू के मामले में पीछे छोड़ दिया हैं।





