Breaking News
recent

राजस्थान में सलमान खान और शिल्पा के खिलाफ मामला दर्ज

Rajasthan Darpan
चूरू: फिल्म अभिनेता सलमान खान और विवादों का लगता है जैसे चोली दामन का साथ है. राजस्थान में पहले हुए विवादों से सलमान अभी उबरे भी नहीं होंगे कि शुक्रवार को फिर से चूरू जिले में सलमान खान के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज हो गया.
शिल्पा और सलमान खान

सलमान के साथ ही अभिनेत्री शिल्पा राज कुन्द्रा के खिलाफ भी चूरू कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज हुई है. दरअसल, एक टीवी इन्टरव्यू के दौरान सलमान खान और शिल्पा राज कुन्द्रा द्वारा वाल्मिकी समाज के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद यह केस दर्ज हुआ है. इस बयान से आक्रोशित वाल्मिकी समाज के युवक अशोक पंवार ने समाज के लोगों के साथ कोतवाली थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ परिवाद दिया.
इससे पहले बड़ी संख्या में बाल्मिकी समाज के लोगों ने नारेबाजी कर जबरदस्त प्रर्दशन किया. कोतवाली थाने के सामने नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया. कोतवाली थाना पुलिस ने अशोक पंवार के परिवाद पर सलमान खान और शिल्पा राजकुन्द्रा दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 क और एससी एक्ट की धारा 3 (1)( द)(प) के अर्न्तगत मामला दर्ज हुआ है
मामले की जांच डीवाईएसपी हुकुमसिंह कर रहे हैं. अशोक पंवार का कहना है कि सलमान खान और शिल्पा राजकुन्द्रा द्वारा जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया गया है उससे समाज की भावना आहत हुई है.
WoB Groups

WoB Groups

Powered by Blogger.