टोल कंपनी के एग्रीमेंट शर्तों के 50% से अधिक उल्लंघन की रिपोर्ट कमेटी ने एसडीएम को सौंपी
09 दिसम्बर 2017
लक्ष्मणगढ़ । एन एच 52 पर रसीदपुरा-खुड़ी में लगा टोल प्लाजा पर संघर्ष समिति द्वारा सभा आयोजित हुई, प्रशासन द्वारा बनाई जांच कमेटी ने रामू का बास( सीकर) से टिडियासर( रतनगढ़) तक टोल रोड़ का भौतिक सत्यापन करने पर सरकार द्वारा टोल कंपनी के एग्रीमेंट शर्तों में 50% से अधिक उल्लंघन पाया गया, जिसकी लक्ष्मणगढ़ प्रशासन एसडीएम अनिल महला को भौतिक सत्यापन ग्राउंड रिपोर्ट फ़ोटो ग्राफी सहित सौंपी गई ।
सभा को संघर्ष समिति से नरेन्द्र बाटड़, पवन बुटोलिया,भागीरथ ढाका, संसार मील, एडवोकेट जगदीश गिठाला, सरपंच कुलदीप बाटड़, एडवोकेट सुरेश भास्कर, पंचायत समिति सदस्य भोजराज सिंह, सरपंच ओमप्रकाश रसीदपुरा* ने सम्बोधित किया सभा में सभी वक्ताओं ने कहा की नाजायज जगह पर लगे टोल को सही स्थान लक्ष्मनगढ फतेहपुर के बीच लगाया जावे, गलत जगह पर लिया गया अवैध टोल की वसूली कर उसे सरकारी खाते में डाली जाये, लक्ष्मणगढ़ व धोद तहसील के लोग केवल 15_20 किलोमीटर टोल रोङ ही काम में लेते हैं इसलिए ये दोनों विधानसभा के सभी लोगों का टोल मुक्त किया जाये, टोल कंपनी का सरकार द्वारा किया एग्रीमेंट की 50% से अधिक उल्लंघन खामियां मिलने पर टोल एग्रीमेंट कैन्सिल किया जाये विभिन्न मुद्दों पर आगे वक्ताओ ने कहा जब तक ये जायज मांगें नहीं मानी जायेगी तो ये आन्दोलन मजबुर होकर आगे उग्रता का रूप लेने के अलावा कोई चारा नहीं बचेगा ।
संघर्ष समिति ने टोल प्लाजा पर की सभा ओर प्रशासन से टोल एग्रीमेंट कैन्सिल कराने की करी मांग
सभा में जांच कमेटी द्वारा टोल रोड़ की भौतिक सत्यापन ग्राउंड रिपोर्ट एसडीएम अनिल महला को सौंपते समय संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा टोल कंपनी के विरोध में नारे बाजी कर आक्रोश जताया गया ओर सभी ने कहा जल्द से जल्द इस कमेटी की रिपोर्ट पर अमल कर इस टोल कंपनी पर कार्यवाही की जाये।
इस मौके पर नथमल चौधरी, सरपंच प्रतिनिधि खुड़ी विक्रम सिंह, हरफुल गोदारा, नरेन्द्र थालोड़, पंकज थालोड़, श्रवण बनाईं, मुकेश पेन्टर, अर्जुन मील, भरतवीर बादुसर, ओमप्रकाश डालमास, राजेश खर्रा सहित सैकड़ों संघर्ष समिति के कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे ।





