Breaking News
recent

घर मे कछुए को रखना होता है शुभ

कछुआ की घर मे रखने से होगे फायदे

02 दिसम्बर 2017


घर में कछुए का निवास करना शुभ एवं लाभदायक माना जाता है. जिस घर में कछुआ होता है वहाँ मन में शांति और जीवन में धन की पर्याप्त बनी रहती है. तो आइये जानते हैं कछुए द्वारा होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से.
घर में कछुए रखने से होता हैं ये लाभ
शास्त्रो के अनुसार जिस घर में कछुआ रखा जाता है उस घर के सदस्यों की उम्र लंबी होती है और उनके सौभाग्य में भी वृद्धि होती है, इसलिए घर या ऑफिस में कछुए का होना लाभदायक माना जाता है.
कछुए को कैसे और कहां रखना चाहिए
असली या धातु से बने कछुए को हमेशा पानी से भरे बाउल में रखना चाहिए. और इस बाउल को मकान की उत्तर दिशा में रखें. शास्त्रो के अनुसार कछुआ या कछुए की प्रतिमा रखने के लिए उत्तर दिशा शुभ होती है.
यदि बेडरूम हैं उत्तर दिशा में तो पानी भरा बाउल न रखे
यदि घर की उत्तर दिशा में आपका बेडरूम है, तो भूल से भी पानी से भरे बाउल को बेडरूम में न रखें. ऎसी स्थिति में बेडरूम में सिर्फ धातु का कछुआ रखें. शास्त्रो के अनुसार बेडरूम में पानी रखना अशुभ माना जाता है ।
Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.