Breaking News
recent

वॉर्ड न 24 में पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते बुरा हाल

पालिका प्रशासन नही दे रहा है ध्यान ..........

15 दिसम्बर

 बीदासर । कस्बे के वार्ड नं.24 में स्वच्छ भारत मिशन अभियान की धज्जिया उड़ती नजर आ रही है। वार्ड न. 24 के आम रास्ते की सडक़ के पूरी तरह से टूट जाने व बड़े-बड़े खड्डे पड़ जाने तथा नालियों का निर्माण नहीं करवाये जाने के कारण घरों का गंदा पानी आम रास्ते पर फैल जाने व खड्डों में भर जाने के कारण आमजनों व मौहल्लेवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा पूरी गली मे किचड हो जाने के कारण हर समय अनहोनी होने का भय बना रहता है।
            मौहल्लेवासियों ने बताया कि पुनाराम मेघवाल के घर से अजीज बोपारी व सुखाराम मेघवाल के घर तक सडक़ पूरी तरह टूट चुकी है तथा नालियों का भी निर्माण नहीं करवाये जाने के कारण मौहल्लेवासी बेहद परेशान हैं। पालिका प्रशासन व पालिकाध्यक्ष को अनेकों बार शिकायत किये जाने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पालिकाध्यक्ष सडक़ व नालियों के निर्माण का झांसा देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
            इसी प्रकार वार्ड नं.2425 के मध्य के आम रास्ते की बदहाल स्थिति है। पूर्व पार्षद पन्नालाल मेघवाल के घर के पास गंदा पानी सडक़ पर फैल जाने से राहगीरों व मौहल्लवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है तथा आवागमन बाधित हो रहा है। आमजन को गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Anonymous

Anonymous

Powered by Blogger.